शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो की मारपीट
महवा | थाना इलाके में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर शरारती तत्वों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसमें दो युवक गंभीर घायल हो गए। इन्हें महवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों घायल भापुर गांव के निवासी हैं और वे शनिवार रात महवा से गांव भापुर जा रहे थे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शनिवार रात नौ बजे शेर सिंह गुर्जर निवासी भापुर व सुरेंद्र निवासी बनावड का बास हाड़ोली बाइक से भापुर गांव जा रहे थे। जहां बाण गंगा नदी के पुल के पास बदमाशों ने उन्हें रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट कर नगदी छीन ले गए। पुलिस ने मानसिंह, शिवराम, उमेश उर्फ पद्ददा जाति गुर्जर निवासी भापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।