पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराए पर लाए बोलेरो, चालक को धमकी देकर छीन ले गए

किराए पर लाए बोलेरो, चालक को धमकी देकर छीन ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन इलाके से बोलेरो को किराए पर लेकर आए तीन आरोपित चालक को धमकी देकर बोलेरो को छीन ले गए। बाद में वजीरपुर के समीप बोलेरो से दुर्घटना होने पर आरोपित बोलेरो को वहीं छोड़ गए। इस संबंध में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह है मामला

मोटियारपुर निवासी राकेश मीणा ने बताया कि 13 अप्रैल शाम 5 बजे उसके भाई के मोबाइल पर फोन आया। उन्होंने जयपुर जाने के लिए किराए पर बोलेरो की। चालक राजेश मीणा बोलेरो लेकर रवाना हो गया। बोलेरो में दीपक मीणा व छोटेलाल उर्फ हरकेश मीणा बैठे थे। उन्होंने पदमपुरा में भूरीलाल मीणा को और बैठा लिया। रात करीब साढ़े 9 बजे वे जयपुर के लिए रवाना हो गए। दौसा में आकर आरोपितों ने चालक राजेश मीणा को जान से मारने की धमकी दी तथा उसको पीछे बैठाकर हरकेश बोलेरो चलाने लग गया। बाद में आरोपित बोलेरो को घुमाकर भांडारेज मोड़ की ओर से ले गए तथा गोठड़ा के समीप चालक राजेश को उतारकर बोलेरो छीन ले गए।

इस संबंध में राकेश मीणा ने शनिवार देर शाम को आरोपितों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाधिकारी रामसिंह यादव का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा किया था, लेकिन आरोपित बोलेरो लेकर भाग गए थे। वजीरपुर इलाके में बोलेरो से दुर्घटना होने पर आरोपित बोलेरो को वहीं छोड़ गए।

खबरें और भी हैं...