पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसीबी की टीम ने ली गंगापुर नप आयुक्त के मकान की तलाशी

एसीबी की टीम ने ली गंगापुर नप आयुक्त के मकान की तलाशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी में रिश्वत लेने का मामला

दौसा | एसीबी की टीम ने बुधवार को पांच हजार रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए गए गंगापुर सिटी नगर परिषद के आयुक्त जितेंद्र शर्मा के दौसा में स्थित मकान की तलाशी ली।

एसीबी दौसा के एएसपी के. के. शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश खटाना की टीम ने बुधवार रात को पंचायत समिति रोड के समीप स्थित जितेंद्र शर्मा के मकान की तलाशी ली। इंस्पेक्टर राजेश खटाना ने बताया कि जितेंद्र शर्मा के मकान में चल व अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। गएसीबी की टीम ने बुधवार को गंगापुर सिटी में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गंगापुर सिटी नगर परिषद के आयुक्त जितेंद्र शर्मा व बाबू राहुल कौशल को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...