लवाण| लवाण थानाधिकारी सीमा शर्मा द्वारा हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत हथकढ़ शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। थानाधिकारी के निर्देशन पर एएसआई प्यारा सिंह ने गुरुवार को दौसा बस स्टैंड से 50 लीटर हथकढ़ शराब के साथ धर दबोचा। लवाण थानाधिकारी सीमा शर्मा ने बताया कि अर्जुन मीणा पुत्र भगवान सहाय निवासी कोटा पट्टी को 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिसे जेल भेज दिया गया।