पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरओबी पर भिड़ी कार बाइक, जाम लगा

आरओबी पर भिड़ी कार-बाइक, जाम लगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | शहर में रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी पर बुधवार को कार व मोटर साइकिल में भिड़ंत हो गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के चोट नहीं आई, लेकिन दोनों वाहन बीच में खड़े रहने से जाम लग गया। कार जयपुर रोड की ओर जा रही थी। इस दौरान आरओबी पर सामने से आ रही मोटर साइकिल कार से जा भिड़ी। दुर्घटना में किसी के चोट नहीं आई। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चालक मोटर साइकिल को छोड़कर चला गया। कार व मोटर साइकिल सड़क पर खड़े रहने से जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया।

खबरें और भी हैं...