पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौसा कृषि मंडी में मजदूरी बढ़ाने पर सहमति, आज से होगी खरीदारी

दौसा कृषि मंडी में मजदूरी बढ़ाने पर सहमति, आज से होगी खरीदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. कृषि उपज मंडी में सूना पड़ा यार्ड।

हड़ताल के कारण दो करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

कार्यालय संवाददाता | दौसा

कृषि उपज मंडी में हड़ताल के कारण बुधवार को कारोबार बंद रहा। इससे मंडी में करीब दो करोड़ रुपए का कारोबार ठप रहा। बुधवार को वार्ता में मजदूरी की दरें बढ़ाने पर सहमति हो गई। इससे गुरुवार से मंडी में कारोबार सुचारू रहेगा।

मंडी में हड़ताल के कारण व्यापारियों ने कारोबार बंद रखा। इस दौरान कई किसान अनाज लेकर आ गए, लेकिन कारोबार बंद रहने से किसान वापस लौट गए। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। इसको देखते हुए मंडी समिति कार्यालय में प्रशासक एसडीएम संतोष गोयल की अध्यक्षता में व्यापार संघ व मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के बीच मजदूरी को लेकर समझौता वार्ता हुई। जिसमें 8 प्रतिशत मजदूरी बढ़ाने पर सहमति हुई। मानगंज व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि गुरुवार से मंडी में कारोबार चालू रहेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को मजदूरों ने अचानक काम बंद कर दिया था।

इसके चलते मानगंज व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया था। वार्ता में मंडी समिति सचिव रतीराम गुर्जर, व्यापार संघ के जगदीश छोकरवाड़ा, रतनलाल डंगायच, चिरंजीलाल, संतोष कुमार धौंकरिया, मुरारीलाल धौंकरिया, सुरेश माचीवाल, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, बाबूलाल, पवन मेठी, अमित माचीवाल, मजदूर संघ के रामावतार मीणा, राजू सूरजपुरा, राजू, राधेश्याम महावर, सीताराम मीणा, रामकिशन गुर्जर आदि उपस्थित थे।

दौसा. कृषि उपज मंडी में काम बंद कर ठाले बैठे पल्लेदार।

खबरें और भी हैं...