पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा ग्रामीण । कोलवा थाना इलाके के कालोता गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षिय युवक की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट से युवक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना लगते ही कोलवा थाना पुलिस मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं तथा युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

कालोता सरपंच चैनसुख चैची ने बताया कि कालोता निवासी निहालसिंह पुत्र कंचनलाल गुर्जर उम्र 30 वर्ष सुबह 8 बजे कालोता फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बालिकाओं के सिर से उठा पिता का साया। सरपंच ने बताया कि निहाल सिंह गुर्जर के तीन बेटियां है। जिनमें एक आठ वर्ष की दूसरी 5 तथा तीसरी 3 वर्ष की है । परिवार में निहालसिंह अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद तीनों के सिर से पिता का साया हट गया।

खबरें और भी हैं...