न्याय आपके द्वार शिविर में राजस्व के 2330 मामले निबटाए
दौसा|राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार के तहत जिले के में 15 मई को आयोजित शिविरों में 2 हजार 330 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
एडीएम राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत 15 मई को जिले में लगाए गए कैंप कोर्ट एवं शिविरों में राजस्व संबंधी 2 हजार 330 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया उपखंड स्तर पर धारा 136 के 21 धारा 53 के 7 धारा 88 के 7 धारा 188 के 7, इजराय 3, धारा 251 के 1, पत्थरगढ़ी के 13, धारा 83,183, 212 के 28, आरटी एक्ट के नए केस 23 एवं पुराने 64 सहित 87 का निस्तारण किया गया।
पापड़दा|ग्राम पंचायत बैजवाड़ी में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर में ग्राम विकास में बाधा बने अनेक मुद्दे छाए रहे, वहीं छह माह से ग्राम सभा नहीं होने, पेयजल, शौचालय सहित अनेक मुद्दे छाए रहे। रामजीलाल बैरवाड़ी ने कहा कि ग्राम पंचायत में सरपच सिचवों की मनमानी के चलते गत छह माह से मासिक बैठक नहीं होने से जनता को कामों के लिए भटकना पड़ रहा है। इस पर मंगलवार को नए ग्राम विकास अधिकारी ने अन्य पंचायत प्रसार अधिकारियों के समक्ष रिकार्ड प्राप्त किया।
समस्याओं का हुआ निस्तारण
बालाहैड़ी|समीपवर्ती गगवाना मे अटल सेवा केंद्र पर बुधवार को न्याय आपके द्वार के अभियान के लोक अदालत शिविर मे फरियादियों की खासी भीड़ उमड़ी रही जहां लोग बिजली,पानी,पेंशन, रसद सामग्री न मिलने संबंधी शिकायतों को लेकर शिविर में पहुंचे। इस दौरान संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुड़ला ने शिविर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर प्रभारी एसडीएम अधिकारी अजय कुमार आर्य ने लोक अदालत के प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया। विकास अधिकारी विनय मित्र ने ग्रामीणों को शिविर संबंधी विस्तार से जानकारी दी।
सैंथल| ग्राम काबलेश्वर में न्याय आपके द्वार शिविर का उद्घाटन शिविर प्रभारी एसीएम हवाई सिंह यादव ने किया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। एसीएम ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने व मौके पर ही लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विधायक शंकर शर्मा भी न्याय आपके द्वार शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।