पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तबादले के 53 दिन बाद भी जेईएन रिलीव नहीं हुए

तबादले के 53 दिन बाद भी जेईएन रिलीव नहीं हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा ग्रामीण। जलदाय विभाग कार्यालय दौसा ग्रामीण में कार्यरत जेईएन अशोक कुमार कुमावत के तबादले के 53 दिन बाद भी एईएन प्रमुख शासन सचिव के आदेशों पर भारी पड़ते नजर दिख रहे है। जबकि विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने हाल में आदेश जारीकर तबादला सूचियों का हवाला देते हुऐ तीन दिन में सभी स्थानान्तरित अधिकारियों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन एईएन आदेशो की पालना करने के बजाय दूसरा जेईएन नही लगाने के कारण रिलीव नही करने की बात कह रहे है। जनस्वास्थय अभियान्त्रिक विभाग ने 29 मार्च को जारी सूची में दौसा ग्रामीण मुख्यालय पर कार्यरत जेईएन अशोक कुमार कुमावत का दौसा ग्रामीण से दातारामगंढ़ तबादला कर दिया था। विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र ने 16 अप्रेल को समस्त तबादला सूचियों का हवाला देते हुऐ स्थानान्तरित अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पेयजल समस्रूां को देखते हुऐं तीन दिवस में रिलीव कर रिर्पोट मुख्य अभियंता को देने के निर्देश दिए थे। लेकिन दौसा ग्रामीण के पद पर कार्यरत जेईएन को स्थानान्तरण के 53 दिन बाद भी रिलीव नही किया गया है। खूब विनती कर ली लेकिन नही कर रहे रिलीव।

जेईएन अशोक कुमार बैरवा का कहना है कि तबादले के बाद से ही एईएन साहब से रिलीव करने की खूब विनती की लेकिन रिलीव नही कर रहे है। मुझे तो नौकरी यहां भी करनी है और वहां भी करनी है। जब रिलीव करेंगे जब चला जाउंगा। दो जेईएन कार्यरत फिर भी रिलीव नही। दौसा ग्रामीण में दो जेईएन कार्यरत है फिर भी रिलीव नहीं किया जा रहा है। खुद रिलीव नही होना चाहता मंैने तो चार्ज देने के आदेश जारी कर रखे है।

दौसा ग्रामीण में कार्यरत सहायक अभियंता ऋषभ जैन का कहना है कि जेईएन अशोक कुमार कुमावत के स्थान पर कैला देवी से जेईएन लगाया गया है उसने अभी तक कार्यग्रहण नही किया गया है। मेैने कार्यरत दूसरे जेईएन नानगराम बैरवा को चार्ज सौंपने के आदेश जारी कर रखे है चार्ज सौंपते ही रिलीव कर दिया जावेगा। लेकिन खुद जेईएन चार्ज सौंपकर रिलीव नहीं होना नहीं चाह रहे है।

खबरें और भी हैं...