पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल स्टोर की आड़ में झोलाछाप कर रहे मरीजों का उपचार

मेडिकल स्टोर की आड़ में झोलाछाप कर रहे मरीजों का उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण). दुकान में महिला का उपचार करता झोलाछाप।

नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं, लोगों में आक्रोश

भास्कर न्यूज | दौसा ग्रामीण

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से झोलाछापों के खिलाफ चला जा रहे धरपकड़ अभियान से बचने के लिए झोलाछापों ने भी नया तरीका निकालकर धड़ल्ले से लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है। विभाग की ओर से बरती जा रही सख्ती को ठेंगा दिखाते हुए झोलाछाप भी प्रेक्टिस ्रके लिए मेडीकल स्टोर खोलने की आड़ में धडल्ले से इलाज कर रहे है। लोगों ने बताया कि चिकित्सा विभाग की रोक के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के गांवों व ढाणियों मे सैकड़ों की तादाद में झोलाछापों ने मेडिकल स्टोर खोलने की आड़ लेकर लोगो का इलाज कर रहे है। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराऐ जाने के बाद भी सांठगांठ के खेल के चलते कोई कारवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एमबीबीएस चिकित्सकों के नहीं होने के बाद भी झोलाछाप बिना पर्ची के इलाज कर रहे है। महेन्द्र कुमार, सतीश चन्द्र, रविन्द्र कुमार व रामकेश ने बताया कि दसवीं फैल झोलाछाप किराए पर मेडीकल स्टोर का लाइसेंस ले आए, जबकि झोलाछाप अंग्रेजी में लिखी दवाइयों की पर्ची तक नहीं पढ़ पाते है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुंडल, खोहरा, कालीपहाड़ी, बनियाना, भांडारेढ़ व गढ़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों में बिना डिग्रीधारी दसवीं फेल मेडीकल स्टोर चला रहे है।

इंजेक्शन से लेकर ड्रिप तक चढ़ा रहे हैं

मेडीकल स्टोर पर संचालक केवल चिकित्सक की पर्ची से ही दवाइयां दे सकते है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर संचालक बिना पर्ची दवाइयां ही नहीं बेच रहे बल्कि लोगों के इंजेक्श्न से लेकर ड्रिप तक चढ़ाकर लोगों को इलाज के नाम पर दोनों हाथों से लूट रहे है।

मुझे जानकारी नहीं

कुंडल प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के प्रभारी डाँ विनीत जोशी का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है जांच कर कारवाई करूगां। डॉ.विनीत जोशी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कुंडल

मेडीकल सीफार्मा की डिग्रीधारी की उपस्थिती में व चिकित्सक की पर्ची से ही दुकान पर दवाइयां बेची जा सकती है। बिना पर्ची व फार्मासिस की उपस्थिती बिना दवाइयां बेचना गैर कानूनी है। तथा उससे बड़ा अपराध मेडिकल स्टोर पर ड्रिप व इंजेक्शन लगाना है। मामले की जांचकर कारवाई करंेगे। रामकेश मीणा, ड्रग इंस्पेक्टर

सीएमएचओं ने जांचकर मामला दर्ज कराने के दिऐ थे आदेश

ग्रामीणो ने रोष जताते हुए बताया कि 2/5/16 को मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थय अधिकारी डॉ.पीआर मीणा ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थय अधिकारी ने ग्रामीणँ की शिकायत पर कुंडल खडका में निरिक्षण के दौरान दो झोलाछापों को दवाइयों की दुकान पर मरीजो के ड्रिपचढ़ाते व इंजेक्शन लगाते हुए पकडे़ थे। इस पर सीएमएचओ ने मौके पर ही प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र कुंडल के प्रभारी डॉ.अरूण स्वामी को दोनोें चिकित्सकों की जांचकर इनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने के निर्देश थे, लेकिन 2 वर्ष बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई। रामजीलाल ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व चिकित्सा प्रभारी ने कुंडल व खड़का में अवैध रूप से बिना डिग्री दुकान खोलकर बैठे एक दर्जन से अधिक झोलाछापो को नोटिस जारीकर दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिऐ थे। उस दौरान सभी एक दर्जन के करीब झोलाछापो ने डिग्री नही होने व दुकान बंद करने की चिकित्सा प्रभारी काे लिखित में दे दी थी।

खबरें और भी हैं...