पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चावडेडा सीतापुरा रोड पर ग्राम सीतापुरा के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चावंडेडा की बालाजी ढाणी निवासी शंकर पुत्र सुरजन गुर्जर व उसकी बुआ का लड़का हरियाणा निवासी ताराचंद तथा एक अन्य युवक बाइक से चांदराना की ओर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे सीतापुरा के पास हुए हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शंकर गुर्जर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल ताराचंद व शंकर पुत्र रामफूल गुर्जर निवासी गढ़ोली की हालत गंभीर होने पर दोनों को जयपुर रैफर कर दिया।

शंकर गुर्जर बाइक

धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे

तीनों युवक बाइक से धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि सीतापुरा के पास या तो बाइक स्लिप हुई या किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इनमें मृतक शंकर की बुआ का लड़का ताराचंद व घड़ोली निवासी एक अन्य युवक था।

दम तोड़ने से पहले परिजनोंको फोन किया

हादसे के बाद शंकर ने ही परिजनों को फोन कर सूचना दी। तीनों को अस्पताल पहुंचाया, तो शंकर ने दम तोड़ दिया। शंकर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। सैंथल थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्ट कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बस पलटी एक महिला सहित आधा दर्जन घायल

महवा|हिंडोन मार्ग स्थित बरीतकी मोड़ के समीप एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार एक महिला सहित आठ जने घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेड कांस्टेबल शीशराम ने बताया कि महवा से हिंडोन की ओर जा रही बस पर बरीतकी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार संजय कुमार, केशंति देवी निवासी ढंड, शेर सिंह गुर्जर हिंगोटवादी, लक्ष्मी नारायण निवासी महावीर जी, बबलू गुर्जर मासलपुर, सतीश जाटव खरेली कलसाडा, सौरव अग्रवाल मीठा पूरा, विजेंद्र गुर्जर निवासी टोडपुरा घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को हल्की चोट आई है।

स्वास्थ्य केंद्र मंें सुविधाओं का टोटा, पुराने भवन में चल रहा है केंद्र

दुब्बी|राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंडारी में सुविधाओं का टोटा होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में भंडारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ। पांच साल गुजर जाने के बाद भी आज तक भवन नहीं बना है। स्वास्थ्य केंद्र पुराने प्राथमिक विद्यालय के भवन में चल रहा है, जिससे यहां पर बुनियादी सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। यहां आने वाले मरीजों को पीने का पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे मरीज सहित स्टाफ आस पास के घरों में जाकर पानी मांगते हैं। भवन के अभाव में स्कूल के कमरों में केंद्र चल रहा है। वार्ड की जगह स्टोर रूम में ही बैड लगाकर भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...