पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा पदाधिकारियों ने परिंडे लगाकर लिया संकल्प

भाजपा पदाधिकारियों ने परिंडे लगाकर लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा पदाधिकारियों ने परिंडे लगाकर लिया संकल्प

गीजगढ़|कस्बे में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थानों पर परिंडा लगाकर अभियान की शुरूआत की। परिंडा अभियान कार्यक्रम पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देविसिंह दौसा ने कहा कि क्षेत्र में अभियान चलाकर अधिक से अधिक परिंडे लगाकर रोज पानी डालने की जिम्मेंदारी सौंपी जाएगी। जिससे गर्मी के मौसम मेें पक्षियों को पानी मिल सके। कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रहलाद शास्त्री, भाजपा के सवाईमाधोपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज गर्ग, मूलचंद सैनी, कमलेश सेनी, प्रसादी पाटन सहित अन्य मौजूद रहे।

रोजेदार शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शाम 6 बजे तक ही रहेंगे

दौसा|रोजेदार शिक्षकों को आवासीय गीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में राहत दी गई है। उन्हें अकादमिक सत्र के पश्चात शिविर से मुक्त कर दिया जाएगा। यानी शाम 6 बजे बाद रोजदार शिक्षक घर आ सकेंगे। फिर सुबह 7-8 के बीच बायोमैट्रिक हाजिरी के दौरान पहुंचना होगा। अकादमिक सत्र सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस संबंध में राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आयुक्त प्रशिक्षण डॉ. प्रियाबलराम शर्मा ने आदेश जारी किए है। थर्ड ग्रेड शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर 21 मई से शुरू होंगे, करीब महीनेभर चलेंगे। दूसरी ओर इन दिनों रोजे भी चल रहे हैं। ऐसे में रोजेदार शिक्षकों के लिए यह संभव नहीं कि वे रात को भी शिविर स्थल पर ही ठहर सकें। रोजेदार शिक्षकों की सुविधा के मद्देनजर उन्हें अकादमिक सत्रों के पश्चात शिविर से मुक्त कर दिया जाएगा। यानी शाम 6 बजे रोजेदार शिक्षक घर आ सकेंगे। इसी प्रकार सुबह बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी करने के लिए 8 बजे से पहले पहुंचना होगा। आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना के अनुसार रोजेदार शिक्षकों की समस्या के मद्देनजर यह मुद्दा उठाया था, जिसे अधिकारियों ने मान लिया। इससे जिले में सैकड़ों और प्रदेश में हजारों रोजेदार शिक्षकों को फायदा मिलेगा।

रोजेदार शिक्षकों को अकादमिक सत्र के बाद शाम 6 बजे शिविर से मुक्त कर दिया जाएगा। इस संबंध में राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आयुक्त प्रशिक्षण के आदेश मिल गए हैं। आदेश की कापी सभी पीईईओ और बीईईओ को भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं...