पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल का आउटडोर 1800 पार, मेडिकल वार्ड फुल

जिला अस्पताल का आउटडोर 1800 पार, मेडिकल वार्ड फुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|भीषण गर्मी के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के आउटडोर में मरीजों की संख्या 1800 पार कर गई है।

जिला अस्पताल के आउटडोर में रोजाना 1800-1900 मरीज आ रहे हैं। शाम तक 5 बजे तक 1593 मरीज आए। इन दिनों उल्टी-दस्त व वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसके चलते जिला अस्पताल के आउटडोर में मरीजों की भीड़ रहने लगी है। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है। जिला अस्पताल के आउटडोर में जनवरी माह में 46824 व फरवरी में 46502 मरीज आए थे। मार्च में मरीजों की संख्या 49271 पहुंच गई। अप्रैल माह में 43895 मरीज आए। इन दिनों आउटडोर में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे मेडिकल वार्ड में भी कई बार मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं रहती।

12 मई-1933 13 मई-1795 14 मई-1670 15 मई-1662 16 मई-1386 17 मई-627 18 मई-1557

अप्रैल माह में 43895 मरीज आए। इन दिनों आउटडोर में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल वार्ड में भी कई बार मरीजों के लिए जगह नहीं रहती।

दौसा. जिला अस्पताल में पंजीयन के लिए मरीजों की भीड़।

जिला अस्पताल के आउटडोर में मरीजों की संख्या

जिला अस्पताल के डॉक्टर

स्वीकृत पद-49 डॉक्टर 49

जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. बी. के. बजाज का कहना है कि इन दिनों आउटडोर में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल वार्ड में पांच बेड बढ़ा दिए। वार्ड में बैंच भी लगा रखी है।

मेडिकल वार्ड फुल : इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने से मेडिकल वार्ड फुल रहता है। वार्ड में 55 बेड हैं, लेकिन इन दिनों भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से 9 बैंच लगा रखी हैं। कई बार वार्ड में भर्ती करने के लिए जगह नहीं रहती। इसके चलते मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।

दौसा. जिला अस्पताल के वार्ड में जगह नहीं होने पर बरामदे में लेटे मरीज।

खबरें और भी हैं...