जिला न्यायालय परिसर में 5 करोड़ की लागत से बने 112 एडवोकेट्स चैंबर्स का मुख्य अतिथि हाईकोर्ट न्यायाधिपति जी.आर. मूलचंदानी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर न्यायाधिपति ने कहा कि अधिवक्ता अब आंधी, तूफान, बरसात व सर्दी से बचकर चैंबर्स में बैठकर सम्मान से काम कर सकेंगे। न्यायाधिपति मूलचंदानी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो उमा बीएड कालेज की छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एडवोकेट्स चैंबर्स के प्रवेश द्वार पर हवन-यज्ञ में आहूति दी। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना के साथ अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ बार अध्यक्ष दिनेश जोशी व साथी एडवोकेट्स ने भी हवन में आहूति दी। हवन-यज्ञ की वेदी पर पंडित द्वारकेश शर्मा के साथ सीनियर एडवोकेट डी.पी. सैनी ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका माधुरी गुप्ता व महेश आचार्य ने किया। चैंबर्स के प्रवेश द्वार पर फीता काटने के बाद मुख्य अतिथि मूलचंदानी ने चैंबर नंबर 26 में पहुंचे, जो एडवोकेट रामकेश बैरवा व रामकिशोर बैरवा को आबंटित किया गया। चैंबर देखने के बाद वे खुश हुए। इसके बाद न्यायाधिपति मूलचंदानी बार अध्यक्ष दिनेश जोशी-रमेश खंडेलवाल के चैंबर में पहुंचे। सबकी तारीफ की।
दौसा. एडवोकेट चैंबर का उद्घाटन करते हाई कोर्ट के न्यायाधिपति।
दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
इससे पूर्व सबसे पहले मुख्य अतिथि हाईकोर्ट न्यायाधिपति जी.आर. मूलचंदानी ने मां सरस्वती की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया। उमा बीएड कालेज के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना ने साफा पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही विशिष्ठ अतिथि एडिशनल पुलिस सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र सिंह का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायालय के जज हरेंद्र सिंह, एमएसीटी जज रमाशंकर , एडीजे सोनिया बैनीवाल, विशिष्ट न्यायाधीश हेमंत वाघेला, सीजेएम रेखा वाधवा, एसीजेएम ऋतु पंवार, मुंसिफ मजिस्ट्रेट नीलम बैरवा, ग्राम न्यायाधिकारी हिमानी चतुर्वेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हीना परिहार, एएसपी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम संतोष गोयल, तहसीलदार देवी सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरकेश मीणा, एईएन ताराचंद सैनी सहित कई अधिवक्तागण मौजूद थे।
चैंबर्स की तीसरी मंजिल के लिए 2.80 करोड़ मंजूर
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि चैंबर्स की तीसरी मंजिल और लिफ्ट के लिए 2.80 करोड़ स्वीकृत हो गए है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर में आरओ प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए पीएचईडी ने स्वीकृत जारी कर दी है। एडवोकेट्स चैंबर्स में पीने के पानी के लिए कैंपर रखे जाएंगे।
अधिवक्ता पुराने मामले निबटाने में सहयोग करें
जस्टिस मूलचंदानी ने फीता काटकर अनावरण पटि्टका का उद्घाटन किया
बांदीकुई | हाईकोर्ट जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने कहा कि यहां एडीजे कोर्ट नंबर दो का तोहफा मिला है। ऐसे में पुराने मामले निबटाने में वकील सहयोग करें तथा पेनडेंसी को खत्म कराएं। हाईकोर्ट जस्टिस मूलचंदानी ने यह बात शनिवार को अदालत परिसर में एडीजे कोर्ट नंबर दो के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वकीलों की विधिसंगत मांगों को वे आगे पहुंचाकर उनका समाधान कराएंगे। डीजे अनूप कुमार सक्सेना ने कहा कि केस बहुत ज्यादा पेडिंग चल रहे हैं। हमें पेंडेंसी को मिलकर कम करना है। इससे पहले उन्होंने एडीजे कोर्ट नंबर दो का फीता काटकर व अनावरण पटि्टा का उद्घाटन किया। इस दौरान एडीजे प्रियंका पिलानिया, एसीजेएम अर्चना गुप्ता, एमजेएम रेशमा जानवानी, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष बैरवा, सचिव मुकेश शर्मा, संयुक्त सचिव श्यामलाल, पूर्व अध्यक्ष राधाकिशन मीना, एडवोकेट मोतीलाल माल, सुबोध जैन, रघुवीरसिंह, सुशील गुर्जर, महेंद्र तंवर, श्याम प्रधान, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
दौसा. एडीजे कोर्ट-2 का उद्घाटन करते न्यायाधिपति।
दौसा. समारोह में उपस्थित अधिकारी एवं वकील।