कलेक्ट्रेट चौराहे पर विवेकानंद स्कूल में चल रहे भागवत ज्ञान यज्ञ में शनिवार को राम जन्मोत्सव मनाया गया। कथा में पं. जगदीश प्रसाद शास्त्री ने कहा कि जब जब धरती पर असुरों का अत्याचार बढ़ा है, तब तब भगवान ने जन्म लेकर दुष्टों का संहार किया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने समाज के लोगों को मर्यादा की सीख दी। इस अवसर पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथा में रविवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर नांगल राजावतान एसडीएम गोवर्धन लाल शर्मा, दौसा तहसीलदार देवीसिंह, संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष जया दुबे, साध्वी प्रीति प्रियंवादा, को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा को सम्मानित किया गया। आयोजक देवनारायण जैमन, निदेशक अरविंद जैमन, एडीईओ मनीषा शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजन
दौसा. भागवत कथा में प्रवचन करते आचार्य।
दौसा के विवेकानंद स्कूल में चल रहे भागवत में मनाया राम जन्मोत्सव, भजनों पर नाचे श्रद्धालु
दौसा. भागवत कथा में प्रवचन के दौरान उपस्थित महिलाएं।
श्रीराम यज्ञ की व्यवस्था के लिए समितियों का गठन
दौसा | श्री सिद्धेश्वर सेवा समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में श्रीराम यज्ञ के संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सभी को जिम्मेदारियां बांटी गई। वित्त समिति में नवल किशोर खंडेलवाल व नरेंद्र कुमार शर्मा, आपूर्ति समिति में वृंदावन शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, भोजनालय समिति में गिरिराज प्रसाद गुर्जर, भगवान सहाय शर्मा, भोजन वितरण समिति में रामकरण शर्मा, कमलेश बोहरा, कलश यात्रा समिति में ओमप्रकाश शर्मा, खुशीराम माठा, प्रचार प्रसार समिति में भवानी शंकर शर्मा,मंडप व्यवस्था गोपाल व अमित, झांकी व्यवस्था की जिम्मेदारी परमानंद शर्मा, रामकरण शर्मा को दी गई है। कलश यात्रा 20 मई को सुबह 8 बजे ओमकारेश्वर महादेव मंदिर खादी भंडार रोड से आरंभ होकर सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी। बैठक में अनूप गुरावा, महावीर शर्मा, कैलाश गुप्ता, भवानी शर्मा, नरेंद्र शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, दिनेश शर्मा सहित कई उपस्थित थे।
बसवा में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा आज
बांदीकुई ग्रामीण | सर्व ब्राह्मण समाज बसवा के तत्वावधान में 20 मई को बसवा में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज के प्रवक्ता मनोहर सोडिया ने बताया कि सुबह 7 बजे कल्याण जी महाराज के मंदिर से शोभायात्रा शुरु होगी। जो कि कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरेगी। इसमें सैकड़ों भक्त भाग लेंगे।