दौसा | जिला खंडेलवाल वैश्य सेवा समिति महिाल प्रकोष्ठ द्वारा समाज के बच्चों व महिलाओं के लिए निशुल्क शिल्प अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 9 जून तक केनवास इंटर नेशनल स्कूल दुर्गा मंदिर के पीछे नई मंडी रोड पर आयोजित होगा। मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिविर में मेहंदी,ब्यूटी पार्लर, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं ड्राइंग व पेटिंग का प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन 21 से 24 मई तक प्रशिक्षण स्थल पर सुबह 7 से 10 बजे तक होगा।