पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कई जगह से टूटा 60 लाख का गौरव पथ

कई जगह से टूटा 60 लाख का गौरव पथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में 60 लाख की लागत से बने ग्रामीण गौरव पथ के जगह जगह से टूटने को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जांच की की मांग की है।

कस्बे के दौसा पापड़दा मार्ग से पुराना बस स्टैंड से होते हुए श्यालावास मार्ग तक बना गौरव पथ कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। एक रैंप की पुलिया टूट गई। बाबूलाल, रामगोपाल, सत्यनारायण मीणा,गोवर्धन मीणा ने बताया कि गौरव पथ निर्माण में घटिया सामग्री काम में लेने से यह हाल हुआ है। उन्होंने बताया कि घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। मीठालाल, कजोड़, घनश्याम, भरतलाल, राजकुमार, बाबूलाल ने बताया कि गौरव पथ की पुलिया एक जगह से टूटकर जमीन में धंसती जा रही है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

घटिया निर्माण से टूटे गौरव पथ के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पापड़दा. अस्पताल के समीप गौरव पथ टूटने का विरोध करते ग्रामीण।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी: पीडब्ल्यूडी के एईएन व एक्सईएन को अवगत करा दिया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की चांज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो चीफ इंजीनियर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

एईएन जेपी मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जेपी मीणा का कहना है कि यह गौरव पथ गारंटी अवधि में है। ठेकेदार को कहकर जल्द ही मरम्मर कराएंगे।

खबरें और भी हैं...