पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लीकेज से दूषित पानी घरों में, कई लोग बीमारी की चपेट में

लीकेज से दूषित पानी घरों में, कई लोग बीमारी की चपेट में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय पर पाइप लाइनों में लीकेज के कारण हो रही दूषित पानी की सप्लाई से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

लीकेज से हो रहे पानी की बर्बादी के प्रति अधिकारी बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं। शहर में करीब 25 जगह पाइप लाइन टूटी हुई है। ऐसा नहीं है कि लीकेज की शिकायत विभाग को नहीं की गई। लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदे नालों में होकर जा रही पाइप लाइन में भी लीकेज है। ऐसे में दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में उल्दी दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। यही नहीं जिला अस्पतालमें एक माह के भीतर 20 रोगी पीलिया के आए हैं। दूषित पानी पीने के कारण हीलोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। पीलिया के रोगी बढ़ने से जहां चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं जलदाय विभाग लीकेज ठीक कराने के बजाय दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है।



पानी की बर्बादी के प्रति बेपरवाह हंै अधिकारी, शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती

दौसा. गायत्री नगर मोड़ पर लीकेज से व्यर्थ बहता पानी।

इन स्थानों पर लीकेज

गायत्री नगर मोड़ पर कई महीने से दो लीकेज हैं। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गुरुद्वारा के सामने कई साल से लीकेज ठीक नहीं हुए। कलेक्ट्रेट के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लीकेज को रोकने के लिए विभाग कार्य प्रगति पर हकर भूल गया। इसी तरह चौधरी कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, गुप्तेश्वर रोड, मंडीरोड, लालसोट रोड, आगरा रोड, जयपुर रोड, सैंथल मोड़, इंद्रा कॉलोनी में लीकेज से पानी व्यर्थ बहता है और गंदगी नलों में आर ही है। नागौरी मोहल्ले में गंदे नाले में लीकेज होने से कीचड़ जैसा बदबूदार पानी आता है। ऐसे में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

पीलिया के रोगी बढ़े

इस माह जिला अस्पताल में 20 पीलिया रोगी की पुष्टि हुई है। इसी तरह जनवरी में 8 व फरवरी में 6 लोग पीलिया की चपेट में आए। पीएमओ डॉ. बी.के. बजाज का कहना है कि दूषित खान पान से ही पीलिया रोग बढ़ रहा है।

खबरें और भी हैं...