खवारावजी गांव की पुरोहितान ढाणी में रविवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सुबह कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही शाही शोभायात्रा भी निकाली, जिसमें कलाकारों ने घोडियों पर करतब दिखाए। वहीं लोगों ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भागवत कथा के 27 मई को समापन पर हवन व पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा।
कलश यात्रा ढाणी की परिक्रमा के बाद कथा स्थल शिव मंदिर पहुंची। पंडित सत्यनारायण शास्त्री रोजाना सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कथा वाचन करेंगे। भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण रुक्मणी विवाह, गोवर्धन पूजा, सुखदेव पूजन आदि कार्यक्रम भी होंगे। आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मौके पर भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर मदनलाल जैमन, जगदीश प्रसाद शर्मा, रतन लाल पुरोहित, रामप्रसाद खवा, सीताराम, कैलाशचंद शर्मा, बब्लू, लल्लू प्रसाद जैमन, घनश्याम जैमन, पप्पू दयाल शर्मा, रामगोपाल नांगल चांपा, विमलेश गांगदवाड़ी, बाबूलाल शर्मा, गौरी शंकर, सुमेश कुमार, विनेश जैमन, सतीश गांगदवाड़ी, मुकेश बीगावास, अशोक जैमन, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, बबलेश शर्मा, कमलेश शर्मा व विष्णु आदि मौजूद थे।
श्रीराम यज्ञ के शुभारंभ पर निकाली भव्य कलश यात्रा
दौसा| सिद्धेश्वर सेवा समिति की ओर से एकादशी कुंडीय श्रीराम यज्ञ के शुभारंभ पर रविवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।सुबह गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई, जो खादी भंडार रोड, लालसोट रोड, बरकत तिराहा होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यज्ञ स्थल पर श्यामदास महाराज, राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में यज्ञाचार्य राजेंद्र खांडल ने कलश स्थापना कराई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। 21 मई को देव पूजन व हवन किया जाएगा। 23 को हवन की पूर्णाहुति, दिकपाल बलि, क्षेत्रपाल पूजन, आरती एवं बाद ब्राह्मणों तथा संतों का सम्मान होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सत्संग में भजनों पर नाचे भक्त
बलराम सत्संग मंडल का साप्ताहिक सत्संग अग्रसेन नगर में ओमप्रकाश, भरत प्रकाश बाजरघान के निवास पर आयोजित किया गया। सत्संग में गणेश वंदना नवनीत शर्मा ने की। जगदीश सर्मा ने राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली... प्रस्तुति दी। हनुमान चालीसा व गुरु वंदना की गई। सत्संग में संत घनश्याम दास महाराज ने कहा कि जमाने में दुख का कारण वासना, ममता व मोह है। जीवन में हमें शांति चाहिए, तो संयम से रहना चाहिए। अन्याय व बुरे कर्मों से बचना चाहिए। परोपराकर के कार्य करते रहने चाहिए। तभी सत्संग से जुड़ने का लाभ मिलेगा। जगदीश प्रसाद गुप्ता आलूदा, बाबूलाल महेश्वरा, जगदीश शर्मा आदि थे।
दौसा. श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
कार्यालय संवाददाता |दौसा

भागवत में मनाया नंदोत्सव, भगवान कृष्ण की जीवंत झांकी प्रदर्शित की
दौसा|कलेक्ट्रेट चौराहे पर विवेकानंद स्कूल में चल रही भागवत कथा में रविवार को नंदोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। कृष्ण जन्म की खुशी में भक्तों को उपहार लुटाए गए। भगवान की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गई तथा पुष्प वर्षा की गई।
नंदोत्सव में कलाकारों ने बधाई गान किया। कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री ने कहा कि राक्षसों के अत्याचार से त्रस्त लोगों का उद्धार करनेके लिए भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि भगवान ने बालाकाल में ही कई रासक्षों वध कर डाला। भागवताचार्य ने कृष्ण की बाल लीलाओं का भी वर्णन किया।
जिस पर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा में आरपीएससी के पूर्व मेंबर विनोद बिहारी शर्मा, जमवा रामगढ़ के तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश पटेल, गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा के जिला संगठन मंत्री महावीर जैमन, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, ऋषभ शर्मा, कैलाश जोसी, गजाधर शर्मा, रविशंकर तिवाड़ी, राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नवलकिशोर शर्मा का सम्मान किया गया।
आयोजक देवनाराण जैमन, निदेशक अरविंद जैमन, एडीईओ डॉ. मनीषा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
दौसा. खवारावजी की पुरोहित ढाणी में भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
दौसा. भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी।