पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की चुनावी तैयारी, बूथों की टीम का होगा सत्यापन

भाजपा की चुनावी तैयारी, बूथों की टीम का होगा सत्यापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुई।

बैठक में आगमी चुनावों को देखते हुए कैडर को और मजबूत बनाने के लिए जिले में 22 मई तक बूथों की टीम का सत्यापन कराने तथा जिन बूथों प टीम नहीं है, वहां नई टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। बूथों कीटीम का सत्यापन 22 मई तक कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी मंडलों में प्रभारी भी नियुक्त किए गए। जिला संगठन प्रभारी पंकज जोशी ने सभी प्रभारियों से बूथों की टीम का सत्यापन करने को कहा। भाजपा द्वारा 2 से 5 जून तक सभी जिलों में प्रबुद्धजन सम्मेलन भी किए जाएंगे। सम्मेलन में प्रदेश संयोजक सुनील कोठारी ने इसकी रूपरेखा बताई। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा,महामत्री राजेंद्र शर्मा, विधायक शंकर शर्मा, बांदीकुई विधायक अलका सिंह, सिकराय विधायक गीता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी, टीकम सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

इन्हें बनाया मंडल प्रभारी: आईटी सैल के जिला संयोजक घनश्याम रावत ने बताया कि महवा मंडल प्रभारी सत्यनारायण शाहरा, सिकराय टीकम सिंह गुर्जर, लालसोट घनश्याम बालाहेड़ी, दौसा पंकज जोशी एवं बांदीकुई के प्रभारी पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा होंगे।

खबरें और भी हैं...