वन कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन
दौसा | राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष रामरूप खटाणा ने बताया कि संघ द्वारा 7 सूत्री मांग पत्र पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.के. गोयल को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेशाध्यक्ष हनुमान सहाय जाट एवं महामंत्री महेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शेर मोहम्मद, विधि मंत्री रामरूप गुर्जर एवं जिलाध्यक्ष रामरूप गुर्जर तथा जयपुर जिला मंत्री रामजीलाल शर्मा ने मांगों पर चर्चा कर लागू करने का नोटिस दिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा नेताओं को आश्वास्त किया कि सात दिन में वनकर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।