पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 उप निरीक्षकों के तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर 14 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।

एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से सैंथल थानाधिकारी व सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से यातायात शाखा प्रभारी लगाया है। सब इंस्पेक्टर बेगाराम को पुलिस लाइन से बांदीकुई बाइपास चौकी, गिरिराज को पुलिस लाइन से बांदीकुई थाना, भगवान सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, दामोदर को पुलिस लाइन से थाना बांदीकुई, सीता देवी को पुलिस लाइन से महिला थाना, रतन सिंह को पुलिस लाइन से लालसोट थाना, जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से लालसोट थाना, रसाली को कोतवाली थाना, सुभाषचंद को गीजगढ़ चौकी, प्रदीप कुमार को यातायात शाखा प्रभारी से पुलिस लाइन, सुरेंद्र कुमार को थाना लालसोट, व रजत खींची को लालसोट से कोतवाली थाने में लगाया है।

दो एएसआई व चार हेड कांस्टेबलों का भी किया तबादला

एसपी चूनाराम जाट ने आदेश जारी कर दो एएसआई, चार हैड कांस्टेबल व छह कांस्टेबलों का भी तबादला किया है। एएसआई योगेश व्यास को कोतवाली से रामगढ़ पचवारा थाना, हेतराम को सिकंदरा से थाना बसवा, हैड कांस्टेबल दशरथ सिंह को मेहंदीपुर बालाजी से थाना सिकंदरा, जगदीश प्रसाद को रामगढ़ पचवारा से थाना लवाण, लक्ष्मण बैरवा को लवाण से थाना रामगढ़ पचवारा, रामप्रसाद को यातायात सिकंदरा से थाना सदर, कांस्टेबल रामनिवास को रामगढ़ पचवारा से बसवा, मोहन सिंह को मेहंदीपुर बालाजी से थाना सदर, कमल सिंह को मेहंदीपुर बालाजी से थाना रामगढ़ पचवारा, सत्येंद्र को पुलिस लाइन से थाना महवा, राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना महवा व सियाराम को पुलिस लाइन से दुब्बी चौकी में लगाया है।

खबरें और भी हैं...