पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद सैन का स्वागत

सैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद सैन का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन समाज व राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय महासचिव मनोज निर्बाण व प्रदेश सचिव सत्यनारायण सैन के नेतृत्व में राष्ट्रीय नाई महासभा के नव नियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सैन डीडवाना व अखिल भारतीय नारायणी धाम प्रबंध विकास एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सैन रसना का स्वागत किया।

नारायणी धाम अलवर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जाते समय दौसा आगमन पर बाइपास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विनोद सैन ने कहा कि सामाजिक एकता की कड़ी से कड़ी जुड़ने पर ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार होती है। नारायणी धाम के अध्यक्ष अशोक सैन ने कहा कि मनुष्य का सर्वांगीण विकास समाज में ही रहकर संभव है। नारायणी धाम का विकास पूरी टीम का एकजुट होकर कार्य करने का परिणाम है। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. एम.एल. वर्मा, रमेश कुचामन, महेंद्र कुचामन, ओमप्रकाश, बुद्धाराम, गरबा, शीशराम खासपुरिया, महामंत्री भगवान सहाय मीनावाला, कोषाध्यक्ष कैलाश चौंप, संजय कुमार, पुरुषोत्तम का भी माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. बी.एल. नापित, रमेश निर्बाण, ललित सैन, महेंद्र सैन, संतोष सैन, पवन सैन, मातादीन, मनीष कुमार, बलवंत चौहान, मुकेश सैंथल, शिव कुमार, जगदीश प्रसाद, बाला सहाय आदि उपस्थित थे।

बैरवा महासभा की बैठक कल

दौसा |अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 मई को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय डेयरी के सामने आगरा रोड पर बाबूलाल बैरवा की अध्यक्षता में होगी। जिला महामंत्री धन्नालाल बैरवा ने बताया कि बैठक में तहसील अध्यक्षों एवं महामंत्री के चुनाव का कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...