पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय आपके द्वार शिविर में निबटाए 1248 प्रकरण

न्याय आपके द्वार शिविर में निबटाए 1248 प्रकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा |राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार के तहत जिले में 17 मई को आयोजित कैंप कोर्ट व शिविरों में­ 1 हजार 284 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। एडीएम राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत 17 मई जिले म­ें लगाए गए कैंप कोर्ट एवं शिविरों में­ राजस्व संबंधी एक हजार 284 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि एडीएम द्वारा कोर्ट कैंप में 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार उपखंड स्तर पर धारा 136 के 9, धारा 53 के 4 धारा 88 के 3, धारा 188 के 2, इजराय 4, 251 के 1,धारा ,पत्थर गढ़ी के 13,धारा 83,183, 212 के 25,आर टी एक्ट के नए केस 35 एवं पुराने 26 सहित 61 का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील स्तर पर नामांतरण धारा 135 के 128 ,खाता दुरुस्ती के 10, खाता विभाजन के 8, सीमाज्ञान के 13, 251 के 2, प्राप्त सीमाज्ञान के आवेदनों की संख्या 6, राजस्व नकलें 319, अन्य 721 सहित कुल 1 एक 207 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।

खेत पर रखे ट्रांसफार्मर से तांबा व ऑयल चोरी

भास्कर न्यूज|मानपुर

मानपुर कस्बे में नवागढ़ के समीप गुरूवार रात चोर खेत पर लगे थ्री फेस ट्रांसफार्मर से तांबा व ऑयल चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर के उपकरण बिखरे हुए दिखाई दिए। जिसकी सूचना किसान रामजीलाल दाधीच को दी गई। सूचना पर मौकेे पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...