15 प्रतिशत से अधिक घाटे वाले फीडरों की जांच हाेगी
दौसा | जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा जिले में 15 प्रतिशत से अधिक घाटे वाले फीडरों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए सतर्कता दल द्वारा अभियान चलाया जाएगा। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 427 में से 231 फीडरों में 15 प्रतिशत से अधिक घाटा है। इनमें कुछ फीडर ऐसे हैं, जिनमें बिजली चोरी व छीजत से करीब 40 फीसदी तक घाटा है। इसको देखते हुए सतर्कता दल द्वारा जांच की जाएगी। सतर्कता दल को फीडरों की सूची दे दी। सतर्कता दल प्रत्येक सब डिविजन में हर माह तीन-तीन फीडरों की जांच करेगा। इस दौरान टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को घरेलू बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बिजली चोरी करते पाए जाने पर वीसीआर भरकर कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. दौसा के एसई एन. एस. गौरासिया का कहना है कि घाटे वाले फीडरों की जांच कराई जाएगी। सतर्कता दल को सूची दे दी है।
जांच के दौरान दल द्वारा जिन लोगों के पास घरेलू बिजली कनेक्शन नहीं है उनको कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बिजली चोरी करते पाए जाने पर वीसीआर की कार्रवाई की जाएगी।