पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण क्षेत्र में छाई पानी की समस्या

ग्रामीण क्षेत्र में छाई पानी की समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा ग्रामीण । गर्मी की शुरूआत में ही ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या गहराने लगी है। भौंर होनेे के साथ ही महिलाओं को दो मटके पीने के पानी के जुगाड़ के लिए सिर पर मटकिया रखकर घरो से निकलने को मजबूर होना पड़ता हैं।

बनियाना बैरवा ढाणी, गुगोलाव, सहित आसपास के गांवो की महिलाओं ने रोष जताते हुए बताया कि आजादी के पचास सालो बाद भी गांव में पीने के पानी की समस्यां ज्यों की त्यों बनी हुई है । समस्यां का कोई निराकरण नही होने के कारण आज भी भाँेर होने के साथ ही सिर पर खाली मटकिया व हाथो में रस्स्ी व बाल्टी लटकाकर गांव से बाहर बने कुऐं पर जाकर रस्स्ियों से पानी खींचकर बर्तन भरकर सिर पर रखकर लाने को विवश होना पड़ रहा है । गुलाब देवी, रामप्यारी, धापा देवी, कम्पूरी देवी सहित अनेको महिलाओ ने बताया कि ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान बनने वाले सरपंच तथा विधायक के चुनाव के दौरान प्रत्याशी चुनाव के दौरान लम्बे लम्बे हाथ जोड़कर गांव में व्याप्त पानी की समस्या का सबसे पहले निराकरण कराऐ जाने के लम्बे लम्बे वादे करके वोट तो ले जाते है । लेकिन चुनाव जीतने के बाद ना तो बनने वाले सरपंच व ना ही विधायक व सांसद सुध तक लेने नही आते है । जिसके चलते आज भी सिर पर पानी से भरी मटकिया रखकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

पानी की समस्या के निराकरण के लिए हैडपम्प लगाऐ गऐ थे । लेकिन कडवा व प्लोराईड पानी निकलने के कारण पानी की समस्यां छाई हुई है विधायक को आरओ प्लांट के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाया जावेगा -सीमा बैरवा, सरपंच

खबरें और भी हैं...