दौसा. कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के धरने में उपस्थित कार्यकर्ता।
भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता । दौसा
जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ के नेतृत्व में लोकतंत्र की हत्या एवं संविधान को समाप्त करने के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि देश में भाजपा सरकार गैर लोकतांत्रिक तरीके से शासन चला रही है। लोकतंत्र की हत्या कर कुर्सी के चक्कर में कर्नाटक में बढ़त को नकारते हुए सत्ता के लिए कानून व संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज कर्नाटक के मामले में जो निर्णय दिया है इनके चेहरे से नकाब हटा दिया। उन्होंने कहा कि 5 माह बाद जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इसके लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी ने कर्नाटक में सरकार बनाने में राज्यपाल की कार्यशैली पर कहा कि राज्यपाल ने मर्यादा को कलंकित कर दिया। राज्यपाल के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने गलत साबित कर दिया। अब राज्यपाल के पद की गरिमा खत्म हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह पूर्व में घोषित कैसे कर दिया कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनेगी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री उम्मीदवार व अरुण जेटली की तिकड़ी देश में लोकतंत्र को समाप्त कर रही है।
धरने को प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, दिनेश मिश्रा, नेहा निडर, रूपा तिवाड़ी, रामनिवास गोयल, विनोद शर्मा, सुरेंद्र गुर्जर, तेजसिंह, रामनाथ राजोरिया, अब्दुल मजीद, अजय बोहरा ने भी संबोधित किया। रामस्वरूप जायसवाल, रोशन हवलदार, रघुनंदन शर्मा, रामावतार चौधरी, रामनिवास गांगड्या, कंवरपाल गुर्जर, रामप्रताप मीणा, रूपनारायण मीणा, अवधेश शर्मा, शिवराम मीणा, हीरालाल सैनी, मोहम्मद रहीस खान, राजाराम सैनी, चतरसिंह बासड़ा, नरेंद्र बैसला, विनोद भंडारी, बालकिशन कटारिया, लक्ष्मीनारायण सैनी, उम्मेद सिंह, जयसिंह बैसला, नहनूराम बैरवा, सियाराम गुर्जर थे।