पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भुगतान नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

भुगतान नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत लांका में बाड़ाबंदी के निर्माण कार्य के दो साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को भुगतान नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कजोड़ प्रजापत ने बताया कि जून 2016 में गोपाल पुत्र गंगासहाय गुर्जर, जयनारायण व गोपाल बैरवा के बाड़ाबंदी का कार्य स्वीकृत हुआ था। उनकी ओर से पूरा कार्य करा दिया गया है। कार्य कराने के बाद संबंधित जेटीओ को कार्य का मूल्यांकन कराने के बाद भी उनके खाते में राशि नहीं आ रही है। उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत पंचायत समिति में लिखित व मौखिक रूप से राशि दिलाने का आग्रह किया। लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली है। जिससे इन चारों परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच पूरणमल बैरवा का कहना है कि इन परिवारों की बाड़ाबंदी का कार्य पूरा हो चुका है। उनकी ओर से भी कई बार पंचायत समिति में आग्रह किया गया है लेकिन राशि नहीं मिल रही है।

आज छह घंटे पावर कट

दौसा | मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी खान भांकरी फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी एईएन मोहनलाल शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...