पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौसा रेलवे स्टेशन યવपर યવયવયવचौतरफा गंदगी का आलम

दौसा रेलवे स्टेशन યવपर યવયવયવचौतरफा गंदगी का आलम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन परिसर में चारों तरफ गंदगी फैल रही है। आंधी-अंधड़ के चलते प्लेटफार्म की फर्श पर धूल जम रही है। ढाणी-गांव से लेकर शहर और महानगर तक शासन-प्रशासन सफाई को लेकर गंभीर है, लेकिन रेलवे के अधिकारी लापरवाह बनकर बैठे हैं। सफाई की व्यवस्था चौपट होने से स्टेशन की सूरत बदरंग हो रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। रेलवे स्टेशन की सफाई का ठेका करीब महीने भर पहले पूरा हो गया था, लेकिन नया ठेका अब तक शुरू नहीं किया है। जयपुर में बैठे अधिकारियों ने जल्द करेंगे कहकर पूरा महीना निकाल दिया। टेंडर होने के बावजूद नया ठेका शुरू नहीं किया है। इसका खामियाजा यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ रहा है।

फर्श पर जमा है रेत

स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म को देखकर लगता है कि साफ-सफाई हुए कई सप्ताह हो गए। ट्रेन लेट होने की स्थिति में बहुत से यात्री प्लेटफार्म की फर्श पर ही बैठ जाते थे, लेकिन रेत जमीं होने के कारण यात्रियों के लिए फर्श पर बैठना मुश्किल हो रहा है। उड़ती धूल, पॉलीथिन तथा नमकीन, कुरकुरे व बिस्कुट आदि के रैपर बिखरे होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



डस्टबिन भरे पड़े हैं गंदगी से

यात्री ही नहीं, बल्कि गंदगी के चलते डस्टबिन की सेहत भी ठीक नहीं है। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर जगह-जगह डस्टबिन रखे हैं, लेकिन इक्के-दुक्के को छोड़ दें तो अधिकांश डस्टबिन गंदगी से अट पड़े हैं। डस्टबिन में भरी गंदगी पर मंडराती मक्खियों को देखकर यात्री मुंह/नाक को कपड़े से ढक लेते हैं। हालत यह है कि डस्टबिन से गंदगी उड़ कर प्लेटफार्म पर फैल रही है, लेकिन अधिकारी जानने-बूझने के बावजूद अनभिज्ञ बनकर बैठे हैं।

सफाई व्यवस्था पहले से खराब

स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पहले से खराब है। अधिकारियों को अवगत भी करा दिया, लेकिन 5-7 दिन करते-करते महीनाभर हो गया, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। नया ठेका होना भी बताया जा रहा है, इसके बावजूद नए ठेकेदार ने अब तक काम शुरू नहीं किया है। इससे गंदगी फैल रही है। -गिर्राज प्रसाद मीणा, स्टेशन सुपरिटेंडेंट सुपरवाइजर

प्लेटफार्म नंबर एक पर जमा गंदगी

प्याऊ के पास गंदगी जमा होने से आती है बदबू

प्लेटफार्म पर प्याऊ की टोंटी खोलकर यात्री पानी पीने के लिए झुकते हैं तो गंदगी देखकर उल्टी आती है। प्याऊ की सिंक में गुटका, थूक-खंखार, पन्नी/पॉलिथीन का कचरा भरा पड़ा है। भीषण गर्मी में यात्री चाहकर भी गंदगी देखकर प्याऊ पर पानी पीने से कतराते हैं। कचरा से बदबू भी आती है। इससे लगता है कि सफाई हुए महीनेभर का समय हो गया। यात्री प्याऊ पर पानी पीने के लिए जाते हैं, लेकिन गंदगी देखकर लौट जाते हैं।

खबरें और भी हैं...