महवा में कार की टक्कर से बालिका की मौके पर मौत
महवा | मुख्यालय पर पंचायत समिति कार्यालय के सामने कार की टक्कर से एक 4 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि महवा निवासी बालिका मन्ना पुत्री जमालू खान 4 वर्ष पंचायत समिति के सामने खेलते-खेलते अचानक कार के सामने आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
टेंपो पलटा, एक की मृत्यु
सिकंदरा | कस्बे की बंध की ढाणी में अज्ञात वाहन की टक्कर से डीजे का टेंपो पलटने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस बताया कि मंगलवार की देर रात लीखली गांव में शादी समारोह से डीजे बजा कर लौट रहे टैम्पो को ढाणी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में नरेश कुमार बैरवा निवासी पीचूपाड़ा कला की मौत हो गई।