- Hindi News
- National
- वकीलों के लिए चैंबर्स आबंटन का रास्ता साफ, वकालतनामा के नियमों में दी छूट
वकीलों के लिए चैंबर्स आबंटन का रास्ता साफ, वकालतनामा के नियमों में दी छूट
वकीलों के लिए चैंबर्स आबंटन का रास्ता साफ हो गया है। वकालतनामा संबंधी नियमों में छूट देने से इसी माह चैंबर्स आबंटन हाेने की संभावना है। सालभर से चैंबर्स आबंटन की बांट जोह रहे वकीलों में खुशी की लहर है। खुशी का इजहार करने के लिए गुरुवार सुबह कोर्ट परिसर में वकील आतिशबाजी करेंगे और मिठाई बांट कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराएंगे।
जिला न्यायालय परिसर में 3 करोड़ की लागत से वकीलों के लिए 114 चैंबर्स बनाए गए हैं। करीब सालभर पहले बनकर तैयार हुए चैंबर्स के आबंटन में देरी का कारण 30 वकालतनामों की नकल पेश करने की अनिवार्यता बनी। यानी एक वकील ने 3 साल के पीरियड में कम से कम 30 केसों में पैरवी की हो। वकालतनामा संबंधी नियम में छूट के सिलसिले में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में 16 अप्रैल को एक प्रतिनिधिमंडल हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से मिला और ज्ञापन सौंपा। साथ ही तत्काल प्रभाव से चैंबर्स आबंटन करने की मांग उठाई। इस पर मुख्य न्यायाधिपति ने जिला बार के ज्ञापन पर संज्ञान लेकर चैंबर्स आबंटन नियमों में 30 वकालतनामों की नकल पेश करने की अनिवार्यता में छूट देते हुए सभी जिला जज को वकीलों के चैंबर्स आबंटन की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए। इससे दौसा में सालभर से चैंबर्स का आबंटन का इंतजार कर रहे वकीलों को जल्द ही चैंबर्स मिल सकेंगे। चैंबर्स आबंटन की राह आसान होने पर वकीलों ने मुख्य न्यायाधिपति, रजिस्ट्रार जनरल सतीश शर्मा के साथ-साथ जोधपुर हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष रणजीत जोशी व जयपुर के राजेंद्र शर्मा का आभार जताया है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चैंबर्स आबंटन समिति के सदस्य दिनेश जोशी का कहना है कि इस माह वकीलों को चैंबर्स आबंटन कर देंगे। इसके लिए जल्द ही जिला जज अनूप कुमार सक्सेना व एडीजे सोनिया बेनीवाल के साथ बैठक कर आबंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लॉटरी के द्वारा संभवत 25 अप्रैल को वकीलों को चैंबर्स आबंटित कर दिए जाएंगे। जिला न्यायालय परिसर में नई बिल्डिंग में 90 चैंबर्स है, जबकि 24 चैंबर्स कैंटीन परिसर में है। चैंबर्स के लिए 232 वकीलों ने आवेदन किया है। इसमें सीनियर व स्वास्थ्य के हिसाब से वकीलों को नीचे चैंबर्स आबंटन करेंगे। बार अध्यक्ष दिनेश जोशी के अनुसार चैंबर्स उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट न्यायाधिपति के साथ इंस्पेक्टिंग जज जी.आर. मूलचंदानी, सांसद हरीश मीणा, राज्य सभा सदस्य डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, आर.के. वर्मा तथा विधायक शंकर लाल शर्मा को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण मिश्रा को बुलाने के प्रयास चल रहे हैं। चैंबर्स के साथ कैंटीन व पार्किंग के उद्घाटन की तैयारी भी है।
तीन करोड़ की लागत से वकीलों के लिए 114 चैंबर्स बनाए
दौसा. कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए बने चैंबर।
जिला बार के प्रयासों से प्रदेश के वकीलों का हुआ भला
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में सीनियर एडवोकेट डी.पी. सैनी, अनूप शर्मा व महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को चैंबर्स आबंटन नियमों में छूट के सिलसिले में ज्ञापन दिया था। उसी ज्ञापन पर फिर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति ने संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर ही सभी जिला जजों को वकीलों व चैंबर्स की उपलब्ध संख्या के आधार पर स्थानीय बार संघ की सलाह से तत्काल चैंबर्स आबंटन प्रक्रिया पूरी करने के आदेश जारी कर दिए। दौसा बार एसोसिएशन के प्रयासों से 30 वकालतनामों की नकल पेश करने की छूट मिलने से पूरे प्रदेश में वकीलों का चैंबर्स आबंटन में भला होगा। इसका पूरा श्रेय अध्यक्ष दिनेश जोशी को जाता है, जो चैंबर्स आबंटन के सिलसिले में वकीलों के लिए लड़ाई सालभर से लड़ रहे थे। सिर्फ दौसा ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी चैंबर्स आबंटन नियमों में छूट मिलने से जिला बार अध्यक्ष दिनेश जोशी के अन्य बार के वकील भी आभारी रहेंगे।
इसी माह कर देंगे चैंबर्स आबंटन
कार्यालय संवाददाता | दौसा