पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, व्यर्थ बहा हजारों लीटर पानी

शहर में जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, व्यर्थ बहा हजारों लीटर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में गुप्तेश्वर रोड पर गौरव पथ निर्माण में अा रहे बिजली के पोल शिफ्ट करते समय बुधवार काे जेसीबी ने तूंगा से अा रही बीसलपुर पाइप लाइन काे तोड़ दिया। इससे काफी पानी व्यर्थ बह गया। लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। तब जाकर पानी की सप्लाई बंद कराई गई। पाइप लाइन टूटने से शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित रही।

तूंगा पंप हाउस से दाैसा सिटी पंप हाउस में पानी का संग्रहण किया जा रहा था। सुबह करीब दस बजे बिजली का पोल शिफ्ट करते समय जेसीबी ने पाइप लाइन तोड़ दी। इससे पानी सड़क पर बहने लगा। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने तूंगा से सप्लाई बंद कराई गई। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा पाइप लाइन ठीक करना शुरू कराया। दोपहर करीब दो बजे पाइप लाइन की मरम्मत हो सकी। तीन-चार घंटे पानी का संग्रहण बंद रहने से शहर में कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों पानी का संकट गहरा गया है। अधिकांश कॉलोनियों में पांच-छह दिन में पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोगाें काे पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं आए दिन पाइप लाइन टूटने से पानी व्यर्थ बह रहा है।

लाइन टूटने के बाद जलदाय विभाग मौन

गुप्तेश्वर रोड पर गौरव पथ निर्माण के दौरान पहले भी कई बार पाइप लाइन टूट चुकी है। कभी नाला निर्माण के दौरान तो कभी सड़क निर्माण में पाइप लाइन टूट गर्इ थी। गुप्तेश्वर रोड पर एक माह में दो-तीन बार लाइन लाइन टूट गई। इससे पानी व्यर्थ बह रहा है। ठेकेदार द्वारा कराए जा कार्य में पाइप लाइन को नहीं देखा जा रहा है। जेसीबी से कार्य करते समय पाइप लाइन टूट रही है। कई बार पाइप लाइन टूटने के बाद भी जलदाय विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

दौसा. गुप्तेश्वर रोड पर बीसलपुर पाइप लाइन में लीकेज से फव्वारा फूट पड़ा, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।

कार्यालय संवाददाता | दौसा

खबरें और भी हैं...