पांच करोड़ की लागत से बनेंगी 10 नई सड़कें
पीडब्ल्यूडी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
कार्यालय संवाददाता | दौसा
दौसा विधानसभा क्षेत्र में दस नई सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई। इन सड़कों पर 5 करोड़ 24 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
विधायक शंकरलाल शर्मा के प्रयास से दौसा विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर लंबी 10 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इन सड़कों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद पीडब्लूडी द्वारा टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन नई सड़कों के लिए 5 करोड़ 24 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है। इन सड़कों का निर्माण जून माह में शुरू होने की उम्मीद है। नई सड़कें बनने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि इन गांवों में कच्चे रास्ते होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अब स्वीकृति जारी होने से नई सड़कें बनाई जाएंगी। सड़कें बनने के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी। पीडब्लूडी के एक्सईएन मुरारीलाल मीणा का कहना है कि दौसा क्षेत्र में 10 नई सड़कों की स्वीकृति आ गई। अब टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। जून माह में सड़कों का काम शुरू हो सकेगा।
ये बनेंगी नई सड़कें
लिंक रोड पाडली छतरी से रामहंस प्रहलाद की ढाणी, कुंडल से सौर तलाई, झेरा वाटर टैंक से बासड़ी चौराहा एनएच 11ए, सैंथल रोड डाकोत का चबूतरा का चबूतरा से ढाणी कुम्हारों की, लोटवाड़ा से कालोता फाटक, होदायली से सिंहपुरा, चांदराना जीजीपी सड़क से मालियों की ढाणी, राजवास से भूतपुरा, खुरी से बैरवा बंदावाली ढाणी, महेश्वरा खुर्द से सूरदास की बगीची रेलवे फाटक तक सड़क के लिए स्वीकृति जारी हुई है। इन गांवों में नई सड़कें बनाई जाएंगी।