अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने पब्लिक प्लेस पर की सफाई
दौसा (ग्रामीण). स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते।
दौसा ग्रामीण। ग्राम पंचायत हिंगोटिया मुख्यालय पर बुधवार को जिला स्तरीय ग्राम स्वराज कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शंकर शर्मा, नांडल अधिकारी डी के मदान, जिला कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र चतुर्वेदी, उपखण्ड अधिकारी सन्तोष गोयल ने सीनियर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से रैली को रवाना कर किया। इसके पश्चात अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित कर्मचारियों व ग्रामीणो ने बालाजी मंदिर प्रांगण सहित सार्वजनिक स्थलो पर श्रमदान कर साफ सफाई की। इसके पश्चात अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद से जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक शंकर शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओ का सफल क्रियावयन एंव धरातल पर कार्य अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग बिना नहीं हो सकता है। जिला कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास कर आमजन को लाभाविन्त कराया जाना ही प्रथम लक्ष्य है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में 1230स्वच्छाग्राही कार्यरत है इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सन्तोष गोयल, लवाण तहसीलदार शरद तिवाडी, नायब तहसीलदार महेश चन्द्र शर्मा, विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश गुप्ता सरपंच मीना बैरवा , सीडीपीओ बृजमोहन गुप्ता, एडीईओ गंगालहरी शर्मा, उप सरपंच हनुमान शर्मा सहित अनेको लोग मौजुद थे। ग्राम पंचायत बनियाना, सिगवाड़ा, कुंडल, कालोता, खानवास, नोगलराजावतान, भांडारेज, कालाखोह, सूरजपुरा, कालीपहाडी, सहित ग्राम पंचायत मुख्यरलयो पर रैली निकालकर एंव श्रमदान कर स्चछता पर्व मनाया गया।