पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलेभर में धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव

जिलेभर में धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बुधवार को हर्षोल्लाल के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।

परशुराम धर्मशाला में 11 कुंडीय यज्ञ का विधायक शंकर शर्मा, कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा एवं नगर परिषद के सभापति मुरली मनोहर शर्मा ने विशेष पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने युवाओं से संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संकल्प कराया। कलेक्टर ने भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में उतारने पर बल दिया। उन्होंने सद्‌भावना व भाईचारे से रहने की अपील की।

सभापति ने स्वरोजगार के लिए युवाओं को आगे बढ़ने की सीख दी। इस दौरान गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष देवनारायण जैमन, बाबूलाल आभानेरी, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, कमलेश पटेल, राजकुमार तिवाड़ी, , रामजीलाल, सुशील कुमार, सत्यनारायण पीलवा, कैलाश जोशी, नरेंद्र शर्मा, रिद्धिचंद , रामजीलाल खानवास, रामजीलाल धरणवास, मदन मनपुरा, सी.एम. शर्मा, सत्यनारायण दुब्बी,, रामप्रकाश द्विवेदी, युवा महासभा जिलाध्यक्ष महावीर उपाध्याय, धर्मेंद्र जौंण, अशोक नांगल चांपा, भगवत प्रसाद मानपुर, संदीप जौंण, राजेंद्र शर्मा, भरत कुमार होदायली, अनिल कुमार, रोहित शर्मा, शुभम शर्मा, शिवचरण, मनोहर लाल, कैलाश जोशी, मुन्नी देवी, उर्मिला जोशी, ललित शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, विश्राम शर्मा, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश जैमन, शंभुदयाल शर्मा, मोहनलाल पटेल आदि उपस्थित थे।

रक्तदान किया: परशुराम मिशन हैल्प कौर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनत किया गया।

दौसा

हवन यज्ञ आयोजित कर मनाई भगवान परशुराम जयंती

बांदीकुई|शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने हवन यज्ञ सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान परशुराम का स्मरण किया। शहर में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा की ओर से भक्ति आश्रम गोपाल बगीची पर आयोजित कार्यक्रम में सभा के नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन तिवाड़ी के नेतृत्व में हवन- यज्ञ व पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई। इस दौरान भगवान परशुराम की सामुहिक पूजा-अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया। इस दौरान कैलाश जैमन, रामावतार जोशी, भगवती अवस्थी, दिनेश व्यास, कैलाश शर्मा अजाण, डॉ. एसडी उपाध्याय, इंजीनियर वेदप्रकाश शर्मा, रामावतार पाराशर, गिरीश गुढ़लिया, अवधेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड बांदीकुई की ओर से परशुराम जनोपयोगी भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया।

सिकराय

लालसोट

बांदीकुई

महवा

बांदीकुई ग्रामीण। गुढ़ाकटला में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई।

सिकराय| ब्राह्मण समाज की ओर से बुधवार को भगवान में परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर कस्बे के सीताराम मंदिर पर हवन किया।

दुब्बी|ग्राम ईंटका में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष देवनारायण जैमन ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित रहकर एकता का परिचय देना चाहिए। जिससे समाज हित में कार्य किया जा सके।

महवा|ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को समाज के लोगों द्वारा परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। जानकारी के अनुसार परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बुधवार प्रातः ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम धर्मशाला पर इकट्ठे हुए।

लवाण|लवाण कस्बे के श्री कल्याण जी मंदिर पर भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों के दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई कार्यक्रम की शुरुआत की।

बालाहेड़ी। सीताराम मन्दिर मे बुधवार को परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रात मन्दिर मे समाज के लोग इकट्टे हुऐ जहा हवन पुजन व यज्ञ आयोजन कर भगवान परशुराम की जंयन्ती मनाई गई। इस दौरान दोपहर को समाज की बैठक अध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।

महवा(ग्रामीण)|क्षेत्र के तालचिड़ी तालचिड़ी गांव में बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

रामगढ़ पचवारा|पंचायत समिति लालसोट के रामगढ पचवारा ग्राम में ब्राह्मण युवा मंडल के तत्वावधान ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। वेद मंत्रों के साथ परशुराम महाराज की पूजा अर्चना कर समाज के लोगों ने समाज संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

दुब्बी

लवाण

खबरें और भी हैं...