ब्राह्मण समाज ने दिया एकजुटता पर जोर
दौसा (ग्रामीण). परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल लोग।
भास्कर न्यूज |दौसा (ग्रामीण)
ग्रामीण क्षेत्र के उपखंड मुख्यालय तहसील मुख्यालयों सहित एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर परशुराम जयंती हर्षोहल्लास के साथ मनाई गई । इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई वहीं प्रतिभाओंं को सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत भांडारेज मुख्यालय पर गुरुवार को परशुराम जंयती हर्षोहल्लास के साथ मनाई गई। सुबह आठ बजे परशुराम धर्मशाला से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महाराज परशुराम की जीवंत झांकी सजाई गई। सुबह परशुराम धर्मशाला से भव्य कलश यात्रा निकाली।
अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था के जिलाध्याक्ष दिने पाराशर, निर्धन कन्या प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश शर्मा , महिला प्रकोष्ठ जिलाध्याक्ष निशा नागर,पूर्व तहसीलदार राधेश्याम शर्मा सहित समाज के पदाधििकारियों ने झंडा पूजन कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में महिलाऐं रंग बिरगें परिधान पहनकर मंगलगीत गाते हुऐ चल रही थी। वहीं पुरूष भगवान के जयकारे लगाते हुऐ गुलाल अबीर उड़ाते हुएे चल रहे थे। कलश यात्रा के समापन पर जिलाध्याक्ष दिनेश पाराशर ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर चलने से ही समाज का उद्वार संभव है। निर्धन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि पुरूष प्रधान समाज में आज महिलाऐ सभी क्षेत्र में पुरूषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष निशा नागर कहा कि सामाजिक एकता व शिक्षा से ही समाज का उद्वार व उत्थान संभव है। रिटायर्ड तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने कहा युवा शक्ति से ही समाज का उद्वार संभव है। इस दौरान जिला महामंत्री गौरीशंकर शर्मा, जिलाउपाध्याक्ष जितेन्द्र ढोलका, जिला प्रभारी रामकिशोर चांदेरा, जिला सह प्रवक्ता किशन हरितवाल, रामजीलाल दुब्ब्े, कृष्णमुरारी पंचोली,प्रहलाद भागोती,सुनील भागोती, राकेश महन्त, तहसील अध्यक्ष रामकरण पाण्डे, इकाई अध्यक्ष गोविन्द नारायण शर्मा, प्रेम देवी शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, सहित समाज के लोगो ने विचार रखे ।