पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव में नहीं हो रही सफाई, रोड पर बह रहा नालियों का पानी

गांव में नहीं हो रही सफाई, रोड पर बह रहा नालियों का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देड़तलाई | ग्राम देड़तलाई में पंचायत सफाई में लापरवाही बरत रही है। गांव में गंदगी है। सफाई के लिए मिलने वाली राशि का उपयोग नहीं किया जा रहा है। नालियां नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी रोड पर बह रहा है। गांव के 20 वार्डों में से 4 से 5 वार्ड में ही पक्की नालियां है। जिन वार्डों में है वहां की नालियोंं में सफाई नहीं हो रही है। पक्की नालियो की चौड़ाई कम रखी गई है। इससे सफाई में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह अतिक्रमण कर लिया गया है। 2 साल पहले पाथ इंडिया कंपनी ने निर्माण के दौरान सड़क की दोनों ओर नालियां बनाई थी। शाम को दुकान बंद करते समय व्यापारी नालियों में कचरा डाल देते हैं। इससे नालियां चोक हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...