7 घंटे बंद रही बिजली, ठप हो गए काम, गर्मी से हुए परेशान
देड़तलाई में रविवार सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रही। इससे बिजली संबंधी काम ठप हो गए। गर्मी से लोग हलाकान हो गए। ग्रामीणों ने कहा बिना सूचना के बिजली बंद कर दी गई।
लोगों ने बिजली कंपनी कार्यालय पर फोन जानकारी मांगी लेकिन काेई जानकारी नहीं दी गई। बिजली बंद रहने से गांव में लगे सभी वॉटर कूलर बंद हो गए। रविवार को हाट बाजार होने के कारण लोग पानी के लिए परेशान हुए। लगातार 7 घंटे बिजली बंद रहने के कारण काम पूरे नहीं हो सके। लोग घरों से बाहर निकलकर आंगन में बैठ गए। दोपहर 3 बजे बिजली शुरू होने के बाद जरूरी काम निपटाए गए।