पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा में बिछोर के हो सकते हैं लुटेरे लेकिन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर

हरियाणा में बिछोर के हो सकते हैं लुटेरे लेकिन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कामां/भरतपुर

पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की कामां स्थित पंचम पीठ गोकुल चंद्रमा जी मंदिर के पट आमजन के दर्शनार्थ दूसरे दिन भी नहीं खुल सके। वजह यह है कि जगदगुरु वल्लभाचार्य से सोमवार मध्य रात्रि में लुटेरे मारपीट कर नगदी, सोने की अंगूठी, चैन, कड़े समेत महाप्रभु की प्रतिमा भी लूट ले गए थे। ऐसी मान्यता है कि जब तक यह प्रतिमा मंदिर में नहीं आएगी, तब तक आम लोगों के दर्शनार्थ मंदिर के पट नहीं खुलते। बुधवार को भी श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा। इधर, भरतपुर पुलिस इस मामले में दूसरे दिन भी खाली हाथ रही। हालांकि बदमाशों की तलाश में पुलिस की 8 टीमों ने हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन, इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई।

इधर, भरतपुर के एसपी अनिल कुमार टांक फिलहाल कामां में ही कैंप किए हुए हैं। उन्होंने इसके लिए 8 अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इनमें 100 पुलिस कर्मियों के साथ ही कामां सीओ रायसिंह बेनीवाल, डीग सीओ अनिल मीणा और दोनों सर्किलों के 9 एसएचओ को भी शामिल किया गया है। इन टीमों ने भीलमका, बिछोर, पुन्हाना, विक्टा, हथन, कोसी, चोर गढ़ी और छपरा आदि क्षेत्रों में दबिश दी। इस घटना को लेकर भरतपुर पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। तमाम पुलिस अधिकारियों के पास रटारटाया एक ही जवाब है कि जांच चल रही है। कई स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। बदमाशों की तलाश जारी है। जब तक बदमाश पकड़ में नहीं आ जाते, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। उल्लेखनीय है कि दिल्ली एयरपोर्ट से लौटते समय कामां-जुरहरा मार्ग पर कार सवार 5 बदमाशों ने गोस्वामी वल्लभाचार्य, उनके ड्राइवर और सेक्रेटरी दीपक से मारपीट करके महाप्रभु की मूर्ति, 2.11 लाख रुपए, सोने की तीन अंगूठी, दो कड़े, चैन और गाड़ी लूट ली थी। लुटेरे आधी रात को उन्हें जंगल में ही छोड़ भागे थे। कामां के क्षेत्रीय विधायक जगत सिंह बुधवार दोपहर को मंदिर की हवेली पहुंचे। जहां उन्होंने वल्लभाचार्य महाराज से मिले। इस दौरान गीता शर्मा, भाजपा नेता टेकचंद शर्मा भी मौजूद थे।

बदमाशों की तलाश में पुलिस की 8 टीमों ने बिछोर के विक्टा गांव सहित कई जगह दी दबिश

कामां. वल्लभाचार्य महाराज से मुलाकात करते विधायक जगत सिंह।

भास्कर इन्वेस्टिगेशन

भास्कर इन्वेस्टिगेशन

इस मामले में दैनिक भास्कर टीम ने कुछ रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सहायता लेकर अपने स्तर पर समानांतर इन्वेस्टिगेशन की। पता चला कि जगद्गुरू के साथ लूटपाट करने में हरियाणा के बिछोर थाना क्षेत्र के गांव विक्टा व फुसेता के बदमाशों का हाथ हो सकता है। क्योंकि लूट की घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है। हाइवे पर इस तरह की वारदातों को अंजाम देने में यहां के कुछ ही बदमाश माहिर हैं। इनकी तलाश में राजस्थान पुलिस की टीम ने मंगलवार रात्रि बिछोर थाना क्षेत्र के गांवों में दबिश भी दी थी। लेकिन, बदमाशों को पकड़ नहीं पाई। इधर, भरतपुर पुलिस भी दबे स्वरों में इस तथ्य को सही मान रही है। इसीलिए पुन्हाना पुलिस से इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी मांगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 5 में से 2 बदमाशों की पहचान भी कर ली है। इन दाेनों मुल्जिमों पर करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट के सर्वाधिक हैं।

नाथद्वारा के लोगों में भी आक्रोश

कामां स्थित पंचम पीठ गोकुलचंद्र कामवन के पीठाधीश्वर जगद्गुरू वल्लभाचार्य के साथ हुई लूट की वारदात को लेकर नाथद्वारा के लोगों में भी आक्रोश है। नाथद्वारा प्रधान पीठ ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। बता दें कि वल्लभ संप्रदाय में 7 पीठों सहित प्रधान पीठ नाथद्वारा का अलग महत्व हैं। संप्रदाय की प्रथम पीठ मथुरेश जी कोटा, द्वितीय पीठ विट्ठलनाथजी नाथद्वारा, तृतीय पीठ द्वारकाधीशजी कांकरोली, चतुर्थ पीठ गोकुलनाथ जी गोकुल, पंचम पीठ गोकुलचंद्र जी कामां भरतपुर, षष्टम पीठ बालकृष्ण जी सूरत गुजरात और सप्तम पीठ मदनमोहनजी कामवन कामां हैं। प्रधान पीठ नाथद्वारा को माना गया है।

ऐसी वारदातों को अंजाम देने में हैं माहिर विक्टा के बदमाश

ऐसी वारदातों को अंजाम देने में हैं माहिर विक्टा के बदमाश

अक्षय तृतीय के विशेष दर्शनों से हुए भक्त वंचित

अक्षय तृतीया पर गोकुल चंद्रमा जी मंदिर में चंदन और खस के विशेष दर्शन होते हैं। लेकिन, मंदिर के पट नहीं खुलने से भक्तों को ये विशेष दर्शन नहीं हो सके। इस दर्शन को वल्लभ कुल का विशेष मनोरथ माना जाता है। ऐसे में दर्शनार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा ।

सुराग हाथ लगे हैं: टांक

सकारात्मक दिशा में है हमारी जांच। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है। पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

-अनिल कुमार टांक, एसपी

खबरें और भी हैं...