पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधाकुंड के मंदिरों में अक्षय तृतीय पर्व की रही धूम, चंदन की शीतलता में विराजे राधा काला चांद ठाकुर जी

राधाकुंड के मंदिरों में अक्षय तृतीय पर्व की रही धूम, चंदन की शीतलता में विराजे राधा-काला चांद ठाकुर जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर गोवर्धन स्थित राधाकुंड के रघुनाथ दास गद्दी के मंदिर में विराजमान राधा-काला चांद ठाकुर प्रभु चंदन की अनुपम शृंगार के बीच नजर आए। मनोरथ में चंदन शोभायात्रा एवं अखंडनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता नजर आया। महोत्सव का शुभारंभ रघुनाथ दास गद्दी के महंत अनंतदास जी महाराज ने प्रभु का चंदन का लेप लगाकर किया। इसके बाद ठाकुर जी का पूरे चंदन के लेप से ही शृंगार किया। अक्षय तृतीया पर राधारानी के दांयीं ओर विराजमान काला चांद प्रभु चंदन के स्वर्ण रंग में नजर आए। अनुयायियों ने चल रहे अखंडनाम संकीर्तन के बीच शोभायात्रा निकाली। महोत्सव में संत केशवदास ने बताया कि अक्षय तृतीय पर्व आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाते हैं। करीब छह सौ वर्ष पूर्व नवद्वीप धाम से माधवेन्द्र पुरी महाराज ब्रज क्षेत्र में आए और आन्यौर गोविंद कुंड के किनारे तप साधना करने लगे उनको साक्षात गिरिराज जी ने गोपाल स्वरूप में दर्शन देकर शीतलता के लिए चंदन लगवाया। चैतन्य महाप्रभु ने हरिनाम संकीर्तन को भी नाम दिया। ठाकुर जी के चंदन को कई कई दिन पहले से चंदन की लकड़ी घिसकर तैयार किया जाता है। राधाकुंड के राधा गोपी नाथ, राधा गोविंद देव जी महाराज, राधा दामोदर, राधा ब्रजबिहारी, राधा मोहन जी महाराज, राधा मदन गोपाल जी महाराज, राधाकांत मंदिर, राधा श्याम सुंदर मंदिर, गिरधारी मंदिर आदि में ठाकुर जी का चंदन के लेप से श्रंगार किया गया। इस अवसर पर केशवदास जी महाराज, सुमन कृष्णदास, प्राण कृष्णदास, वैष्णव पददास, काजल कृष्णदास, वैणुदास, निताई दास, आशीष दास, तपन कृष्णदास आदि संत लोग मौजूद थे।

डीग. चंदन के लेप मे राधा-काला चांद ठाकुर।

खबरें और भी हैं...