अल्टो कार व टैैंकर की टक्कर में तीन घायल
डीग | डीग-भरतपुर मार्ग पर पीपीएल स्कूल के पास मंगलवार सायं एक अल्टो कार और पानी के टैंकर में की टक्कर में अल्टो में सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रैफर किया गया है। चौकी प्रभारी सूर्यवीरसिंह ने बताया सायं करीब 5 बजे डीग-भरतपुर सड़क मार्ग पर पीपीएल स्कूल के पास अल्टो कार आयशर ट्रैक्टर वाले टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे अल्टो कार में सवार बॉबी 26 वर्ष पुत्र देवीसिंह निवासी अजीतनगर भरतपुर व रघुराज 25 वर्ष पुत्र रघुनंदन निवासी पुष्पवाटिका भरतपुर गंभीर रूप से तथा अरुण 26 वर्ष पुत्र भरतसिंह जाट सिकरोरा जिला भरतपुर घायल हो गए।