खोहरी और बंधा चौथ को आज मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
डीग | ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बुधवार को पंचायती राज विभाग द्वारा जयपुर में डीग पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोहरी की सरपंच साधना भीमसिंह, सचिव केशवसिंह और बंधा चौथ के सरपंच नवलसिंह एवं सचिव राजकुमारी को राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।