पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला को मारपीट कर किया घायल

महिला को मारपीट कर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग। पुलिस कस्बे के गोवर्धन गेट स्थित लोधापाड़ा मोहल्ले में एक विवाहिता से छेड़छाड़ और मारपीट कर उसे घायल करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया। शहर चौकी प्रभारी सूर्यवीर सिंह ने बताया गोवर्धन गेट स्थित लोधापाड़ा निवासी एक जने ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ घर में घुसकर उसकी पुत्रवधु से मारपीट कर उसे बेअदब करने का मामला दर्ज कराया। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को घर पर उसकी पुत्रवधु अकेली थी तभी पड़ोस के हाकिम पुत्र बालो, राजू पुत्र अमरसिंह, कमल पुत्र अमरसिंह, अमरसिंह, फूली, सोनू आदि ने घर में अकेली पुत्रवधु के साथ मारपीट कर उसके नाक और शरीर पर डंडों से वार कर घायल कर दिया। साथ ही उससे अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। पुत्रवधु के हल्ला मचाने पर आए अन्य पड़ोसियों को देख आरोपी भाग गए। घटना में महिला की नाक में चोट आई। पीड़ित परिवार के साथ पूर्व में भी इन आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी।

खबरें और भी हैं...