8 गोवंश कराए मुक्त, गोतस्कर फरार
डीग | पुलिस ने सोमवार की रात गांव गढ़ी मेवात में दबिश देकर गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 8 गोवंश को गोतस्करों से मुक्त कराकर जब्त किया है। जबकि आधा दर्जन गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। एएसआई यादराम के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि गांव गढ़ी मेवात में गोतस्कर गोकशी के लिए गोवंश को हरियाणा ले जाने की फिराक में हैं इस पर उन्होंने मय जाप्ता के रात 10 बजे गांव गढ़ी मेवात में गबदू मेव के बाड़े में दबिश देकर की थी कार्रवाई।