डीग | गांव निगोही में गुरुवार की रात आए अंधड़ में टीनशेड गिरने से नोहरे में सो रहे एक वृद्ध की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपु़र्द कर दिया है।
एएसआई दुर्गसिंह ने बताया गांव निगोही निवासी लेखराज पुत्र करन जाटव ने पुलिस को शुक्रवार को दी मर्ग रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिता करनसिंह गुरुवार की सायं 7 बजे घर से खाना खाकर नोहरे में सीमेंट के टीनशेड के नीचे सोने चले गए। रात्रि करीब 8 बजे आए अंधड़ में टीनशेड गिरने से उसके पिता करनसिंह 66 वर्ष पुत्र सुम्मेरी जाटव की मौत हो गई। घटना के बाद से ही गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित के घर परिचितों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।