डीग. जलमहलों में विश्व संग्रहालय दिवस समारोह में मौजूद लोग।
भास्कर संवाददाता|भरतपुर
यहां जलमहलों में स्थित संग्रहालय में शुक्रवार को विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें कस्बे के आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ महेन्द्रसिंह ने कहा कि संग्रहालय हमारी समृद्ध संस्कृति के वाहक है। जहां हमारी पुरातन संस्कृति के अवशेषों को संरक्षित रखा जाता है। सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज कुमार द्विवेदी ने संग्रहालय के महत्व और उनका हमारे जीवन में प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डाॅ गोविंद मीणा ने संग्रहालय दिवस बनाने के उद्देश्यों व उनके महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षण सहायक अशोक कुमार मीणा, मोहनलाल भगोरा, महंत ओमप्रकाश शर्मा, जीआर चौधरी, चंद्रभान वर्मा आदि वक्ताओें ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्यअतिथि डाॅ सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।