रूपवास। कस्बे के हनुमान मंदिर से सुबह पांच बजे ब्रज चौरासी कोस की पदयात्रा के लिए 60 लोगों का जत्था ब्लाॅक प्रमुख लक्ष्मणसिंह अंधाना के नेतृत्व में रवाना हुआ। संयोजक संजीव गुप्ता ने बताया कि कस्बे से हर वर्ष की भांति जाने वाली ब्रज चौरासी कोस की पदयात्रा में इस बार ज्येष्ठ का मल मास होने के कारण पदयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। वहीं 60 लोगों का जत्था सुबह रेलवे फाटक के पास स्थित हनुमान मंंदिर से रवाना हुआ। पदयात्रा की शुरूआत सौंख से शुरू हुई। इसके बाद कामवन, डीग, पूंछरी, गोवर्धन, नौनेरा, केदारनाथ, आदि बद्री, रमणरेती, कुदरवन होते हुए नगला भूरिया में पदयात्रा का समापन होगा। इस मौके पर डाॅ. ललित खितौलिया, अनूप गोयल, मुकेश शर्मा, मुरारीलाल, पप्पू मंगल, पूरनचंद आदि मौजूद थे।