नगर | कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सीकरी चुंगी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर ब्रह्मानंद दाढ़ीवाला के मुख्यातिथ्य में आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर उस्मान खां की नियुक्ति को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा का आभार जताया। साथ ही एक गुट की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर विरोध करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान खां, जिला पार्षद कमलसिंह, सुगड सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमनलाल सैनी, सुदेश गुर्जर, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, शाकिर खां, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, रामअवतार शर्मा आदि मौजूद थे।