पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुरहरा | गत आठ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नगला डूबोखर में संदिग्ध अवस्था में झुलसी एक विवाहिता की बुधवार को उपचार के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार को मृतका के पिता ने स्थानीय थाना पुलिस में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी होशियार सिंह पंवार ने बताया कि हुसैन खां पुत्र चंदर जाति मेव निवासी भीलमका थाना डीग ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है जिसमें उसने बताया है कि उसकी पुत्री अनीशा का निकाह चार साल पूर्व रफीक पुत्र मंगल जाति मेव निवासी नगला डूबोखर थाना जुरहरा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही अनीशा के ससुराल वाले उसे कम दहेज के कारण तंग परेशान करते थे। दो साल पूर्व अनीशा ने एक बच्चे को जन्म दिया तब कुआं पूजन के समय भी अनीशा के ससुराल वालों ने एक अपाचे बाइक तथा 51 हजार रुपए की मांग की, मांग पूरी नहीं होने अनीशा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिस पर गत शुक्रवार सुबह उसके ससुरालीजनों ने उसे जान से मारने की नियत से केरोसिन डालकर जला दिया। सूचना पर पीहर पक्ष के लोगों ने अनीशा को एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया जो 4 माह की गर्भवती भी थी। अनीशा ने बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...