भरतपुर | प|ी को ससुर ने नहीं भेजा तो पति ने अपने पेट में गोली मार ली, जिसे हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। घटना डीग के पास खोह थाना क्षेत्र के गांव कावान का वास की है। जिसके एक युवक की दो साल पहले शादी हुई थी और जब प|ी को लेने पंच-पटैल ससुराल भेजे गए तो ससुर ने बैरंग लौटा दिया था।
खोह थाना एसएचओ बिशंभर ने बताया कि कावान का वास निवासी 20 वर्षीय लतीफ पुत्र जयकम का विवाह दो साल पूर्व हरियाणा की लड़की से हुआ था। शादी के बाद कुछ दिन उसके साथ रही और फिर गृह क्लेश के चलते वह पीहर चली गई। बाद में 17 मई को लतीफ ने पंच-पटैल प|ी को लिवाने के लिए ससुराल भेजे। जहां ससुर ने उन्हें ये कहते हुए बैरंग लौटा दिया कि पहले बेटी के नाम हिस्से की जमीन करें, तभी भेजी जाएगी। इसी गृह क्लेश के चलते लतीफ ने शनिवार शाम करीब 6.30 बजे अपने घर के कमरे में पेट में गोली मार ली। घायल को गंभीर होने के कारण जयपुर रैफर कर दिया।